होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
08-Dec-2020 01:01 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया है. बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हैं.
समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज के पास सड़क जाम का नेतृत्व आरजेडी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन कर रहे थे. जबकि ताजपुर में एनएच 28 पर सड़क जाम भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अगुआई में विपक्षी दल के कार्यकर्ता और किसान प्रदर्शन कर रहे थे. भारत बंद की वजह से समस्तीपुर में सुबह से आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जबकि बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद हैं.
सड़कों पर जुलूस भी निकाले जा रहे है और केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल के विरोध में नारेबाजी की जा रही है. नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जबतक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. नेताओं ने किसान बिल को देश के किसानों की बदहाली के साथ ही बड़े बड़े पूंजीपतियों के हित मे लाया गया कदम बताया.