अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Jun-2022 02:57 PM
By ran
KAIMUR: इस वक़्त की खबर कैमूर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में तीन सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक भाई को लाठी डंडा से चोट लगी तो दूसरे भाई को हाथ के अंगूठे में गोली लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव भर्ती करवाया गया है। वहीं फायरिंग में प्रयुक्त किए गए एक देशी राइफल और एक खोखा को घायलों ने आरोपियों से छीनकर पुलिस को सौंप दिया।
यह घटना तब की है जब एक भाई खेत में धान का बीज डालने जा रहा था। यह मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव का है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए सरकार स्तर से सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुनकर उसका निदान करते हैं। लेकिन यह सिर्फ कोरम पूरा करने भर रह गया है, लोगों को न्याय वहां भी नहीं मिल रहा। जिसका नतीजा यह है कि जब भी खेती का सीजन शुरू होता है तब लाठी-डंडे और गोलियां चलना शुरू हो जाता है। पुलिस भी जांच के नाम पर बस कोरम पूरा करती है।
इस घटना के बाद घायल रामा मुनि पांडे ने कुढनी थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन लिखा है कि वह तीन भाई है जिसमें छोटा भाई शिव मुनि पांडे का कोई भी बच्चा नहीं है। जिसका संपत्ति हड़पने के लिए उनका बड़ा भाई बब्बन पांडे के बेटों ने खेतों के पटवन के लिए गए छोटे भाई शिव मुनि पांडे को घेर कर बंदूक के बल पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया। जब मुझे पता चला तो मैं वहां पहुंच कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था तभी बबन पांडे के बेटों ने राइफल से गोली चला दी। जो मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे को छूते हुए निकल गई। फिर हम लोगों ने डंडे से राइफल पर मारकर राइफल तोड़ दिया और उन लोगों को दौड़ाया तो सभी वह से भाग गए।
बता दें कि तोड़े गए राइफल और एक खोखा थाना को सौंप दिया। घायल युवक ने दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। तीनों भाइयों के बीच में ईट चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।