ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / भाई और बहन का त्योहार रक्षा बंधन कल, बाजारों में खरीदारी के लिए...

भाई और बहन का त्योहार रक्षा बंधन कल, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

21-Aug-2021 07:02 PM

By BADAL ROHAN

DESK: रक्षाबंधन भाई-बहन का पावन त्योहार है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत ज्यादा महत्व है। हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का यह त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती हैं। जिसके बाद भाई बहन को उपहार देता है और आजीवन बहन की रक्षा का संकल्प लेता हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखी को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है। खरीददारी को लेकर पटना के बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। 


news image


रविवार यानी कल भाई और बहन का त्योहार रक्षा बंधन की तैयारी में लोग जुटे हुए है। रक्षा बंधन में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्रियों की खरीददारी में लोग जुटे हैं। रक्षाबंधन के पर्व में राखी बांधने से पहले बहनें पूजा की थाली तैयार करती हैं। पूजा की थाली में 5 चीजों का होना बहुत जरूरी होता है। राखी, रोली, चावल, मिठाई और आरती के लिए दीपक थाली में बहनें रखती है और भाई को राखी बांधती है। इस बार 22 अगस्त यानी कल रविवार को रक्षा बंधन पड़ा है। पूरे देश में भाई और बहन का यह त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रविवार को भी इस पर्व को लोग धूमधाम के साथ मनाएंगे। इसे लेकर खरीदारी शुरू हो गयी है।


news image

मिठाई की दुकाने तरह-तरह की मिठाईयों से सजी हुई है वही राखी की दुकान में भी कई तरह की राखियां देखी जा रही है। जिसकी खरीदारी की जा रही है। सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है। खरीददारी को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है। लोग बढ़चढ़ कर राखी के इस त्योहार को सेलिब्रेट करने लिए खरीदारी कर रहे हैं। हर घर में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 


news image


इस बार सावन पूर्णिमा के दिन अमृत योग है। अमृत योग में रक्षाबंधन मनाने से भाई बहन दोनों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। श्रावण पूर्णिमा होने के कारण इस दिन लोग अपने अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना भी करते हैं। रक्षा बंधन के दिन बहनें भाई की आरती उतारती है कलाई में राखी बांधती है और भाई आजीवन बहन की रक्षा का संकल्प लेता हैं।


news image


रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में त्यौहार की रौनक भले ही कोरोना की भेंट चढ़ गई हो पर भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन कोरोना वायरस पर भारी पड़ा है। कोरोना संक्रमण के बीच सरकार का गाइड लाइन को पालन करते बहन भी अपने भाई की कलाई पर कोरोना टिका लगाने और मास्क पहनने का सन्देश लिए भाई को राखी बांधने का फैसला लिया है !बहने कोरोना के ख़ौफ़ के बीच राखी खरीद रही है ! पटनासिटी के पच्छिम दरवाजा स्थित राखी के दुकानों में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शोशल डिस्टेंस के साथ राखी की खरीदारी की जा रही है।


news image


दुकानदार का कहना है कि इस बार वैक्सीन और मास्क इंडिकेट करने वाली राखी की डिमांड है और इस तरह की राखी की बिक्री हो रही है !बहने इस तरह की राखी भाइयो के कलाई पर बांध कर ,भाई के साथ - साथ समाज के लोगो को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रही है ताकि राखी के सन्देश के जरिये सभी लोग मास्क लगाए और कोरोना का वैक्सीन ले। खुद भी सुरक्षित रहे और परिवार के लोगों को भी सुरक्षित रखें।


news image