ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / भागलपुर : गड्ढे में मिली 3 मासूम की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या...

भागलपुर : गड्ढे में मिली 3 मासूम की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

12-Oct-2020 07:58 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई  है, जहां गड्ढे में तीन मासूम की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. तीन बच्चों की डेड बॉडी मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई है.

मामला भागलपुर के कहलगांव के बुद्धचक थाना इलाके के किसनदासपुर गांव की है. जहां एक गड्ढे में तीन बच्चों की लाश मिली  है. परिजनों ने हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है. 

 सभी बच्चे रानी दियारा के बाढ़ कटाव पीड़ित परिवार के है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि किसनदासपुर रेलवे के जमीन पर पूरा परिवार रह रहा था. रविवार की शाम में तीनों बच्चे खेलने निकले थे पर देर रात तक लौट कर घर वापस नहीं आए.  परिजनों ने काफी खोजबीन की पर बच्चों का कहीं पता नहीं चला. सोमवार की सुबह बच्चों का शव पास के गड्ढे में मिला.  बच्चों के शरीर पर जख्म का भी निशान है. मृतक बच्चे की पहचान गणपत पासवान के पुत्र अमित कुमार , सहेंद्र पासवान के पुत्र अभिषेक ,और दिलीप पासवान के पुत्र अमन के रुप में हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.