NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-May-2024 05:30 PM
By AJIT
BHAGALPUR : भागलपुर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी है। इस दौरान एक महिला भी झुलस गई। गुरुवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान नाथनगर में एक युवक पर ठनका गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि इसी दौरान एक महिला भी झुलस कर घायल हो गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान नाथनगर थानाक्षेत्र के मथुरापुर निवासी जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल के रूप में हुई है। मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि देवनारायण गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
वहीं राघोपुर गांव निवासी मंजिला देवी ने बताया बहू खुशबू देवी भुट्टा छुड़ाने शाहपुर बहियार गई हुई थी और वहां से लौटने के क्रम में करीब आठ बजे वह ठनका की चपेट में आ गई। इस घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज गांव के ही एक क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत युवक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।