ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प, किसान की गई जान

जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प, किसान की गई जान

24-Nov-2019 09:08 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR: जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घटना के बाद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है. 

कई लोग घायल

मारपीट के दौरान मृतक के घर के लगभग आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में पुलकित मंडल, फुल कुमारी देवी, चंदरी देवी, लालो देवी एवं सत्यम कुमार  मुख्य रूप से शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. मृतक थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी अवधेश मंडल बताया जाता है. घटना का कारण मृतक के पिता को भूदान में मिली 2 एकड़ 41 डिसमिलजमीन का विवाद बताया जा रहा है.  

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर रंगरा थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने दल बल के साथ सिमरिया गांव पहुंचे और घटना की तहकीकात की. पुलिस ने घटना के आरोपी सच्चिदानंद मंडल एवं उनके बेटे पीकू मंडल को सिमरीयास्थित  उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाबत पूछे जाने पर रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आयोजित शिविर में  दोनों पक्षों ने आवेदन दिया था. दोनों पक्षों को जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था. घटना को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.