Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
27-Feb-2020 08:23 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: नवगछिया बाजार नयाटोला में बुधवार देर रात घर के गेट पर पत्नी और बेटे के साथ कुरकुरे खा रहे युवा हार्डवेयर कारोबारी पप्पू मंडल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. तीन की संख्या में आये बदमाशों में दो ने पप्पू के मुंह में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
आरोपी के घर में आग लगाने की कोशिश
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आग लगाने का प्रयास किया. ऐसा करने से रोकने पर उग्र भीड़ ने डीएसपी और थानाध्यक्ष से हाथापाई की. महिलाओं ने शव उठाने आये पुलिस पदाधिकारियों को भी खदेड़ दिया. घटना के बाद बदमाश पूर्व की ओर भाग गए. घटना का कारण पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है. आरोपी का घर भी पप्पू के घर के सामने ही है. विष्णुदेव मंडल के बेटे पप्पू की हार्डवेयर की दुकान के अलावा राज इंटरप्राइजेज नाम से एजेंसी भी थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिख रहे हैं.
पहले से चल रहा था विवाद
घटना के बाद पप्पू की पत्नी वहीं बेहोश हो गयी और नन्हा बेटा पिता के शव से लिपटकर रोने लगा. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के अलावा पप्पू के गांव गोढ़ी यारी गोपालपुर से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. डीएसपी और थानाध्यक्ष के अलावा परबत्ता, गोपालपुर व रंगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसी दौरान भीड़ ने आरोपी राजेश यादव के घर के गेट को तोड़कर उसमें आग लगाने की कोशिश की. लोग राजेश यादव, उसके भांजे मंटू यादव और पुत्र अभिषेक यादव पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान भीड़ से उलझ रहे युवक को लोगों ने लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया. पुलिस के अनुसार लगभग सात माह पहले राजेश यादव की पुत्री शादी के बाद प्रेमी के साथ भाग गई थी. आरोप है कि लड़की के लौटने पर राजेश ने उसकी हत्या लर लाश गायब कर दिया था. इस मामले में पप्पू अभी जेल में बंद है. पुलिस के अनुसार राजेश का मानना है कि बेटी को भगाने में पप्पू का हाथ है.