NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-May-2024 10:03 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में दो साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
घटना भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अन्तर्गत कजरैली थाना क्षेत्र के अमरपुर-भागलपुर मार्ग की है जहां महज 200 मीटर दूरी के लक्ष्मीनीय पुल के पास दो साईकिल सवार छात्रा को गुरुवार के 5 बजे शाम को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरी छात्रा गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं। वही बस को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया हैं। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने भागलपुर- अमरपुर मुख्य मार्ग को तीन घंटा जाम रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कजरैली पुलिस दल बल के साथ पहुंची साथ ही तीन थानों की पुलिस जिसमें की सजौर पुलिस, जगदीशपुर टी. ओ. पी. बाईपास पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम को हटाया गया । वही पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्रा को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया । मृतक छात्रा की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरथ निवासी प्रमोद चौधरी के 14 वर्षीय पुत्री स्वाती प्रिया के रूप में हुई है। साथ ही स्वाती प्रिया की सहेली रवीना कुमारी जो की कुमरथ निवासी पप्पू चौधरी पुत्री हैं जो की गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं।
दोनों छात्रा कजरैली स्कूल के 9 क्लास वीं की छात्रा थी और कजरैली बाज़ार ट्यूशन पढ़ने शाम के 3 बजे साईकिल से जाती थी और 5 बजे शाम को वापस आती थी । वहीं मृतक की पिता प्रमोद चौधरी ने बताया की 3 साल से मेरी बेटी स्वाती प्रिया कजरैली पढ़ने जाती थी लेकिन आज घटना में मौत हो गई । मृतका स्वाती प्रिया दो भाई दो बहन हैं जिसमें की दूसरी बहन स्वाती प्रिया हैं और दो भाई छोटे हैं । मृतका स्वाती प्रिया की पिता प्रमोद चौधरी मजदूरी कर अपना परिवार का जीवन यापन करता था। वहीं कजरैली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया । घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।