पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
09-Jan-2020 03:41 PM
BHAGALPUR: जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश कुमार भागलपुर के भुलनी में सभा को संबोधित किया. नीतीश ने कहा कि समाज में कुछ लोग झगड़ा लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं आपको बता देता हूं कि जब तक आपलोग मुझे मौका देते रहेंगे तब तक बिहार में अमन चैन बरकरार रहेगा. मेरे रहते बिहार में किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता है.
कानून से अधिक जागरूकता की जरूरत
शराबबंदी अभियान पर नीतीश ने कहा कि बिहार में महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी लागू किया था. लेकिन इसमें कुछ लोग गड़बड़ करता है. कानून तो बन गया. सब कानून से काम नहीं होता है. इसको लेकर जागरूकता की जरूरत हैं. शराबबंदी पर आलोचना करने वाले लोग देख लें कि कई राज्यों से लोग आ रहे हैं और बिहार के शराबबंदी का अध्ययन कर रहे हैं. हाल ही में राजस्थान से कई अधिकारी आए और अपने मन से अलग-अलग जगहों पर जाकर शराबबंदी योजना को देखा और इसकी तारीफ की. इसका भी असर पड़ेगा.
19 जनवरी को गांधी मैदान में रहेंगे नीतीश
नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील कि इस बार 16 हजार किमी से अधिक का मानव श्रंखला बनेगा .इसलिए आप लोगों से आग्रह है कि 19 जनवरी को साढ़े साढ़े 11 बजे से होने वाले मानव श्रंखला में शामिल होइये. मैं खुद 19 जनवरी को गांधी मैदान में रहूंगा.
बिहार की योजना लागू करता है केंद्र
सीएम नीतीश ने कहा कि हमलोग प्रचार कम और काम करने पर अधिक ध्यान देते हैं. इसका असर भी दिखता है. बिहार में हर घर बिजली हमलोगों ने पहले पहुंचा दिया. हर घर नल का जल हमलोग बिहार में पहुंचा रहे हैं और केंद्र इस योजना पर अब काम कर रहा है. इसके अलावे कई योजनाओं को बिहार में लागू किया गया जो बाद में केंद्र ने इसको लागू किया.