ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / भागलपुर में टला बड़ा हादसा: चलती बस में ड्राइवर को मारा लकवा, गड्ढे...

भागलपुर में टला बड़ा हादसा: चलती बस में ड्राइवर को मारा लकवा, गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

16-Dec-2023 06:12 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि बस की रफ्तार तेज थी हवा लगने से बस के ड्राइवर को अचानक लकवा मारा और बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर झील की है। बस में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित है। 


मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस में करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। बस भागलपुर से बेगूसराय जा रही थी। बस की रफ्तार तेज थी जिसके कारण ठंड हवा खिड़की से बस के अंदर प्रवेश कर रही थी। ठंड के कारण इसी दौरान ड्राइवर को अचानक लकवा मारा और स्टेयरिंग से हाथ हट गया और बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जा गिरी। बस के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब बस पर गई तब बस में सवार यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही लोगों ने जब देखा कि बस के ड्राइवर को पैरालाइसिस अटैक हुआ है तो तुरंत उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि सभी यात्री सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।