ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / भागलपुर जंक्शन पर महिलाओं ने संभाली परिचालन से लेकर सुरक्षा तक की कमान

भागलपुर जंक्शन पर महिलाओं ने संभाली परिचालन से लेकर सुरक्षा तक की कमान

08-Mar-2021 07:36 PM

By Shushil

BHAGALPUR: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भागलपुर जंक्शन की महिला रेल कर्मियों ने आज ट्रेन परिचालन से लेकर सुरक्षा और टिकट बुकिंग के काम बखूबी संभाला। आज पूरे स्टेशन को महिला कर्मचारी ही नियंत्रित करती दिख रही थी। ट्रेन चलाने से लेकर, सिग्नल क्लियर करने की जिम्मेवारी हो या फिर काउंटर पर टिकट काटने की सभी कामों को महिला कर्मचारी बखूबी अंजाम दिया।

news image

 विश्व महिला दिवस पर सुरक्षा की कमान भी महिलाओं के हाथ में ही सौंपा गया। स्टेशन मास्टर का कमान संभालने वाली सोनाली ट्रेनों के परिचालन को लेकर सजग दिखी तो वहीं श्वेता भारती केबिन में सिग्नल क्लियर करती नजर आईं। टिकट बुकिंग काउंटर पर तैनात महिला रेलकर्मी शालीनता से अपने कार्यों का निर्वहन किया। टिकट काउंटर पर कंचन कुमारी, पुनीता, रूबी, चंदा काम करती दिखीं। 

news image

news image

वही ट्रैक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी रूबी कुमारी, नैना कुमारी और गीता कुमारी निभा रही थी। सुरक्षा का कमान आरपीएफ ने जहां एसआई कोमल स्मृति के हाथों में सौंपा था तो वहीं जीआरपी में एसआई शकुंतला किसकु थाने का संचालन करती दिखी। जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था रेलवे हेल्थ यूनिट की मेट्रोन आरती चौरसिया देख रहे थी। इस दौरान रेलवे के महिला कर्मचारियों ने लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भागलपुर जंक्शन पर रेलवे के इस अनूठे पहल से महिला कर्मचारी काफी उत्साहित दिखीं। 

news image


news image


news imagenews imagenews image

news image