ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / भागलपुर बम ब्लास्ट के बाद मुंगेर जिला प्रशासन भी सजग, पटाखों का अवैध...

भागलपुर बम ब्लास्ट के बाद मुंगेर जिला प्रशासन भी सजग, पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर रहे गोदामों में छापेमारी

10-Mar-2022 09:44 AM

MUNGER : भागलपुर की घटना के बाद मुंगेर जिला प्रशासन भी सजग हो गया है. पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर रहे दुकानदारों के गोदामों में देर रात छापेमारी की गई. एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में करोड़ों रुपए मूल्य के पटाखे बरामद हुए हैं. देर रात एसडीओ खुशबू गुप्ता एसडीपीओ नंद जी प्रसाद के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके में ललन पटवा के बंद घर पर छापेमारी की गई. 


छापेमारी में लगभग 3 ट्रक पटाखे जो अवैध तरीके से छुपा कर रखे गए थे, उन्हें एसडीपीओ और एसडीओ ने बरामद कर लिया है. छापेमारी अभी चल ही रही है. कितना पटाखा रखा हुआ है, पटाखे कहां से आए हैं और क्या पटाखे का लाइसेंस है इन सब के बारे में जानकारी ली जा रही है. मौका ए वारदात पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच कर इलाके को घेर लिया गया है.


छापेमारी के बारे में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता ने कहा कि अभी छापेमारी चल ही रही है. भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं. एक व्यक्ति से पूछताछ भी की जा रही है. छापेमारी अभी चलेगी. कई कमरों की तलाशी ली जा रही है. आधा दर्जन से अधिक कमरों में रखे 630 कार्टून में भर भर कर रखें पटाखे बरामद हो रहे हैं. साथ ही बताया की जिले में पटाखे भंडारण करने का लाइसेंस किसी के पास नही है तो इस स्थिति में इतने पटाखे आए कहां से.


जिला अंतर्गत इतने भारी मात्रा में पटाखे बरामद होना जिला प्रशासन के लिए एक सोचनीय विषय है और वो भी रिहायशी इलाके में जहां हल्की सी भी लापरवाही की कीमत कई जिंदगियां चुकाती है. पर सवाल ये उठता है कि क्या घटना घटने के बाद ही जिला प्रशासन क्यों सजग हो रहे है। इससे पहले भी क्यों नहीं बिना लाइसेंस के पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई.