बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
20-Dec-2020 02:55 PM
BETTIAH: शादी के सातवें ही दिन दुल्हन ने अपना असली चेहरा दिखा दिया. उसने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद रातभर शव के साथ कमरे में रही. सुबह होते ही फरार होने लगी. यह घटना बैरिया के मलाही टोला की है.
सास को देखते ही होने लगी फरार
सुबह जब बेटे का कमरा नहीं खुला तो मां गई और दरवाजा खोला. जैसे ही सास ने देखा की उसके बेटे का शव बेड पर पड़ा हुआ है. चारों तरफ खून ही खून है. दुल्हन इस बीच बैठी हुई है. जब सास ने पूछताछ शुरू की तो दुल्हन भागने लगी. इस दौरान घरवालों ने उससे पकड़ लिया.
सात दिन पहले हुई थी शादी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक श्याम की 13 दिसंबर को ही शादी हुई थी. उसकी बारात पूर्वी चंपारण के सरेया गांव गई थी. धूमधाम से शादी हुई थी. ससुराल आने के बाद दुल्हन ठीक से रह रही थी, लेकिन अचानक उसने अपने ही पति का मर्डर कर अपना सुहाग उजाड़ दिया. पति की धारदार हथियार से गला रेत डाला. जिससे युवक की मौत हो गई.
प्रेम प्रसंग में मर्डर
अब पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि दुल्हन ने अपने प्रेमिका के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. मर्डर करने के बाद दुल्हन का प्रेमी फरार हो गया. फिलहाल पुलिस दुल्हन से पूछताछ कर हत्या का राज जाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद सभी हैरान है.