ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट बनाकर जॉब के लिए निकाली...

पटना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट बनाकर जॉब के लिए निकाली वेकेंसी, फेक इंटरव्यू कराकर 8 लाख लोगों को ठगा

16-Dec-2019 08:51 AM

PATNA: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बेल्ट्रॉन के नाम पर रोजगार देने के एवज में 8 लाख लोगों से ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने पहले बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट बनाई उसके बाद आईटी ब्वॉय की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी निकाल दिया. 


जॉब की वेकेंसी निकालने के बाद लोगों से मोटी रकम एंठने के लिए जालसाजों ने फर्जी इंटरव्यू भी करा दिया. जालसाजों ने 8 लाख युवाओं को चूना लगाया है. जो 8 लाख युवा इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं, उनमें से 2 लाख युवा बिहार के रहने वाले हैं. अन्य युवा ज्यादातर पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले हैं.


ठगी का शिकार एक युवक जब पटना के बेल्ट्रॉन ऑफिस पहुंचकर आईटी ब्वॉय के पोस्ट पर इंटरव्यू देने के बाद जब डॉक्टूमेंट्स वेरिफाई करने पहुंचा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद बेल्ट्रॉन के प्रोजेक्ट लीड जाहिद लतीफ ने शास्त्रीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं बेल्ट्रॉन के एमडी राहुल सिंह ने बताया कि बेल्ट्रॉन में किसी भी पद के लिए कोई वेकेंसी नहीं निकाली गई है. फर्जी बेवसाइट बनाकर लोगों को ठगने के लिए जालसाजों ने पूरा कांड रचा है. जांच में पता चला है कि बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट को 20 सितंबर 2019 से ही ऑपरेट किया जा रहा था. फर्जी वेकेंसी डालने वाले शातिर बिहार और यूपी से साइट को ऑपरेट कर रहे थे.