Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
30-Oct-2024 09:26 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिचरी थाना के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति के पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां घायल का इलाज चल रहा है। यह घटना शनिचरी चौक से कुछ दूरी पर की है। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के रमरेखा गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है।
वहीं मनोज यादव के भाई सुरेंद्र यादव को भी अपराधियों ने लाठी से पीट कर घायल कर दिया है। मौके पर आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ एसडीपीओ रजनीश कान्त भी पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले में एक्शन लेने की बात कही है.इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
इधर, इस पुरे मामले में बेतिया एसपी डॉ सौर्य सुमन ने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमें मारपीट गोलीबारी हो गई जिसमें मनोज यादव को पेट भर गोली लग गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरात में लिया है। वही पुलिस ने मौके से एक देसी कांटा, एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस,और एक खोखा बरामद किया है।