Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
04-Nov-2024 09:28 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। गंभीर हालत में भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग के घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला को घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यहां भाजपा नेता जयप्रकाश बैरगनिया बाजार स्थित अपने कपड़े की दुकान से रविवार की रात्रि अपने घर परसौनी जा रहे थे। रास्ते में बखरी गांव के पास उन पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान एक गोली उनके बाएं बाजू पर लगी और वे गंभीर रुप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोगों में दहशत फैल गई।
वहीं, भाजपा नेता को गोली लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं उनके परिजनों ने उन्हें उठाकर सीतामढ़ी डॉ. अरुण कुमार के पास ले जाकर इलाज कराया। बताया गया है कि बाजू में लगी गोली निकाल दी गई है। और अब वे खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल प्रसाद व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार इलाजरत जयप्रकाश निराला के पास पहुंचकर हालचाल जाना।
इधर, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके गांव परसौनी के ही कुछ लोगों ने साजिश रचकर जान मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई है। बैरगनिया थाना पुलिस नर्सिंग होम में भाजपा नेता का कुशल क्षेम जानने पहुंची थी। साथ में बैरगनिया के क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल प्रसाद भी थे। एसडीपीओ राम कृष्णा ने ही घटना की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वजन का कहना है कि भाजपा नेता पर उनके ही पूर्व व्यावसायिक पार्टनर लक्ष्मी प्रसाद ने हीं गोली चलवाई है। हालांकि इस बात की अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।