ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बेगूसराय में बेखौफ हुए अपराधी,36 घंटे में तीन को मारी गोली;सुबह - सुबह...

बेगूसराय में बेखौफ हुए अपराधी,36 घंटे में तीन को मारी गोली;सुबह - सुबह RJD नेता का मर्डर

28-Sep-2023 10:54 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महज 36 घंटे के अंदर तीन को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐस में अब आज अहले सुबह राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारकर हत्या कर डाली है। जिले के बलिया के मसुदनपुर में अपराधी ने राजद नेता को सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर डाली। 


बताया जा रहा है कि, मृतक आरजेडी नेता अनिरूद्ध चौधरी मधुसूदनपुर के निवासी थे। हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की खबर लगते ही अनिरूद्ध के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक अनिरूद्ध एक सक्रिय नेता थे और काफी मिलनसार भी थे।  


बुधवार की रात वो खाना खाकर दलान पर सोए हुए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब लोग पहुंचे तो अनिरूद्ध मृत अवस्था में थे। और सिर में गोली मारी गई थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। क्या सियासी रंजिश में हत्या हुई या फिर हत्या की वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। 


वहीं, इससे पहले अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया है। 5 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में कराया भर्ती। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव की घटना बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार ईश्वर बताया जा रहा है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


उधर, इससे पहले मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली। बीती रात भतीजा ने घटना को दिया अंजाम। शहर के निजी अस्पताल में घायल का चल रहा है इलाज। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव का मामला। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा निवासी देवाशीष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जिसका इलाज बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।