ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बेगूसराय में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, बिना अनुमति के बुलाई गई सभा, माकपा नेता सहित 200 अज्ञात लोगों पर FIR

17-Mar-2024 09:43 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: 16 मार्च को 8वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही देश में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। जिसमें कई तरह की पाबंदियां लगाई गयी है। लेकिन बिहार के बेगूसराय जिले में बिना किसी अनुमति के सभा आयोजित की गयी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की सभा हुई। 


लेकिन सभा करना पार्टी के नेताओं को भारी पड़ गया। इनके खिलाफ रविवार की शाम आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। उड़न दस्ता टीम के पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ भगवानपुर सुनील कुमार राय ने लोकल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें माकपा नेता रामभजन सिंह, रत्नेश झा समेत 200 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। 


प्राथमिकी के अनुसार माकपा नेता बिना प्रशासन की अनुमति लिए रविवार को सूर्यपुरा मंदिर मैदान में आमसभा कर रहे थे। लगभग दो सौ लोग पार्टी का झंडा लिए हुए थे। इसकी सूचना पर सीओ रानू कुमार सूर्यपुरा पहुंचे और सभा को बंद करने को कहा इसके बावजूद सभा जारी रही। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाने में कांड संख्या 70/2024 दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।