मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
18-Nov-2022 10:38 AM
By HARERAM DAS
BEGUSRAI : बिहार के बेगूसराय में पुलिस महकमे से जुडी हुई बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां, एसपी ने थानाध्यक्ष को निलबिंत कर दिया है। एसपी ने जिस थानाध्यक्ष को निलबिंत किया है उनके ऊपर गश्ती में घोर लापरवाही, अधिनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी एवं लचर कार्यशैली का आरोप है। जिसके बाद जांच में यह मामला सही पाने जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
दरअसल, पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश का उल्लंघन करने पर बेगूसराय के एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस गश्ती की मॉनिटरिंग जीपीएस कंट्रोल रूम से की जा रही है। छौड़ाही सहायक थाना की रात्री गश्ती से संबंधित शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पाया गया है। इसके बाद गश्ती में घोर लापरवाही, अधिनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी एवं लचर कार्यशैली के कारण छौराही थानाध्यक्ष पुअनि राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, इसके बाद पुलिस मुख्यालय के तरफ से यह स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी थाना, सहायक थाना एवं कार्यालय में प्राईवेट व्यक्ति से कार्य नहीं कराना है। यह निर्देश थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। छौड़ाही सहायक थाना को पुलिस केन्द्र से दो चालक उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद थाना अध्यक्ष द्वारा प्राईवेट चालक से गश्ती कराई गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष पुअनि राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के तरफ से कहा गया है कि, यह घटना राघवेन्द्र कुमार के मनमानीपूर्ण कार्यशैली, कर्तव्यहीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं संदेहास्पद चरित्र को दर्शाता है। इसका यह कृत्य अवचार एवं कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केन्द्र बेगूसराय होगा। निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है। एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस हर हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। गड़बड़ी करने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।