ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

वाह रे बेगूसराय पुलिस ! ना जीते जी साथ दिया और अब एक्सीडेंट में मौत के बाद भी स्वीकार करने को नहीं है तैयार

08-Jul-2019 07:13 PM

By 11

BEGUSARAI: वाह रे बेगूसराय पुलिस, आपके संवेदनहीनता की जितनी निंदा की जाए उतना ही कम होगा. बेगूसराय पुलिस की कारगुजारी से एक परिवार ने अपना बेटा तो खोया ही, अब मरने के बाद जीवन बीमा की रकम के लिए उसे दर-दर भटकना पड़ रहा है. दरअसल 26 जून की रात जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव का रहने वाला युवक संतोष कुमार छौहाड़ी थाना क्षेत्र के नारायण पीपर गांव के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गया. पुलिस अस्पताल ले जाने के बजाए उसकी गाड़ी को जब्त कर लेती है, लेकिन अस्पताल नहीं ले जाती है. परिजन किसी तरह उसे अस्पताल में भर्ती कराते है. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है. अब पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है. जिससे परिजनों को जीवन बीमा की रकम नहीं मिल रहा है. घटना के समय पुलिस और परिजन के बीच बातचीत का पीड़ित के परिजन के पास रिकॉडिंग भी मौजूद है, जिसे वो लेकर आलाधिकारी से भी संपर्क कर चुके है. इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ऐसी पुलिस पर लोग कैसे विश्वास कर सकते है. अब तो लोग कहने लगे है. बेगूसराय से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट