ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय में पुलिसवालों का शर्मनाक चेहरा, लात-घूंसे से युवक की जमकर पिटाई

22-Aug-2019 05:46 PM

By 17

DESK: बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 की है जहां पुलिस वालों ने एक युवक की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. युवक की गलती बस इतनी थी की उसने पुलिसवालों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने से मना किया. https://www.youtube.com/watch?v=vyCcV37xrN8 बताया जाता है कि मोहम्मद असरार आलम अपने दोस्तों के साथ घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था. उसी समय सिंघौल थाने की पुलिस उस युवक के दरवाजे पर पहुंचकर वहां बैठे युवकों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी साथ ही सभी युवकों को गाली देने लगी. जब युवक ने पुलिसवालों से इस बात का विरोध किया तो पुलिसवालों ने युवक को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. पुलिसवालों के इस शर्मनाक हरकत के बाद गांव वालों का गुस्सा इतना भड़क गया कि ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ सिंघौल और महारथपुर सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने लड़कों के साथ बिना किसी ठोस सबूत के मारपीट की.  नाराज ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, और चेतावनी दी कि जबतक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. बेगूसराय से जीतेन्द्र की रिपोर्ट..