ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बेगूसराय: पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, एक ही हालत...

बेगूसराय: पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, एक ही हालत गंभीर

03-May-2021 04:51 PM

By jitendra

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां 5 बच्चे गड्ढे के जमे पानी में डूब गये। नहाने के दौरान डूबे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को बखरी पीएचसी ले जाया गया। जहां 4 बच्चों की मौत की सूचना मिल रही है। वही एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सभी बच्चे बखरी थाना क्षेत्र के घागरा के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 



घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर इटवा चौड़ की है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि खेलने के दौरान पांच बच्चे इटवा चौड़ के गड्ढे में स्नान कर रहे थे तभी अचानक पांचों बच्चे गड्ढे में डूब गये। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बच्चों को इलाज के लिए बखरी पीएचसी ले जाया गया। जहां चार बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची बखरी थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।