Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
02-Nov-2024 06:25 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शौचालय की टंकी में गिरकर पति-पत्नी की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परौरा पंचायत के डुमरी महेशपुरा गांव वार्ड-4 की है।
मृतकों की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के परौरा पंचायत के डुमरी महेशपुरा गांव वार्ड-4 के रहने वाले बोरहन सहनी के 35 वर्षीय पुत्र शंभू सहनी और उनकी 33 वर्षीय पत्नी मूर्ति देवी के रुप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार को वो अपने घर के शौचालय टंकी की सफाई के लिए सफाई कर्मी को बुलाये थे। जब शौचालय टंकी सफाई हो रहा था तो तभी शंभु सहनी झांक कर देखने लगे। इस दौरान दम घुटने के बाद वो शौचालय की टंकी में गिर गये।
पति को शौचालय की टंकी में गिरता देख पत्नी मूर्ति देवी उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी लेकिन वह भी बेहोश होकर शौचालय की टंकी में गिर गई। जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छौड़ाही थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
बता दें कि मृतक शंभू सहनी किराना का दुकान चलाते थे। उसी कमाई से उनका घर चलता था। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 वर्षीय विशाल कुमार है वही 14 वर्षीय प्रवीण कुमार है। बड़ा बेटा विशाल अपने मामा के घर रहकर फर्नीचर का काम सीखता है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही दोनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।
