मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Dec-2024 08:13 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: जमीन के एक टुकड़े के लिए दो सगे भाई जानी दुश्मन बन गये। छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव वार्ड- 5 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना अंतर्गत मटिहानी गांव वार्ड- 5 के रहने वाले 60 वर्षीय महेंद्र राय के रूम में हुई है। पुलिस के पूछे जाने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि सगे भाइयों एवं भतीजे के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी वक्त छोटे भाई ने बड़े भाई महेंद्र राय को गोली मारकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महेंद्र राय को इलाज के लिए बेगूसराय के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। वही पड़ोसियों ने बताया कि भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो रहा था। आज खुट्टा गाड़ने को लेकर दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। तभी छोटा भाई आया और बड़े भाई को गोली मारकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।