RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Aug-2023 10:18 PM
By First Bihar
BEGUSARAI/ SAHARSA: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रूदौली के उप मुखिया अजय पासवान को गोलियों को भून डाला। उप मुखिया की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चुनावी रंजिश में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। वही सहरसा में एक कमरे से 24 साल के छात्र की लाश फंदे में झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक बीए का छात्र था। घटना सदर थाना क्षेत्र के गाँधी पथ स्थित सत्संग मन्दिर के समीप की है।
मृतक छात्र की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के द्वारका गांव का रहने वाला था। मृतक गाँधी पथ स्थित एक किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई करता था। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक छात्र प्रिंस कुमार आज अपने कमरे से निकलकर घर से बाजार गया और फिर उसके बाद वो अपने कमरे में लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
इस बीच जब मृतक छात्र के घर वाले उससे मिलने आए तो अंदर से दरवाजा लॉक था काफी देर तक जब दरवाजा नही खुला तो पता चला छात्र का शव फंदे से झूल रहा था। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल आत्महत्या की इस घटना से ईलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने सहित मामले की छानबीन में जुट गई है।
बेगूसराय के रुदौली पंचायत के वर्तमान उप मुखिया अजय पासवान को बदमाशों ने घेर कर गोली मारी है। उप मुखिया दो केसों में गवाह था। इसके साथ ही सुमन कुमार ईश्वर भी केस में गवाह था। सुमन कुमार ईश्वर के सामने ही भरौल गांव में बदमाशों ने घेर कर आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेर कर हत्या कर दी। गोली मारने का आरोप मंजीत कुमार, निखिल कुमार, शुभम कुमार, संतोष कुमार ,भुल्ला रंजीत कुमार एवं अन्य लोगों पर है। मृतक के साथी सुमन कुमार ईश्वर ने बताया कि आज ही बदमाश मनजीत कुमार नामक जेल से बाहर आया था बाकी अन्य अपराधी फरार थे।