ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / बेगूसराय में ट्रेन से कटकर इंटर के छात्र की मौत, घर में मचा...

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर इंटर के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

04-Jan-2021 04:13 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में ट्रेन से काटकर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई.  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो स्टेशन के समीप की है. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर चौकी निवासी विभूति कुमार के बेटे अंकित कुमार के रूप में की गई है. 


परिजनों ने बताया कि मृतक सन्हा हॉल्ट से 03359 सहरसा-पटना पैसेंजर ट्रेन में बैठकर बेगूसराय आ रहा था. उसी दौरान लाखो स्टेशन के नजदीक ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र उषा भुजंगी कॉलेज साहेबपुर कमाल में 12वीं का छात्र था और बेगूसराय में किराये का घर लेकर पढ़ाई करता था.


इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.