बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
13-Oct-2020 08:26 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में थाने में शादी कराने का एक मामला सामने आया है. मामला लोहियानगर थाना परिसर की है. जहां पुलिस वालों ने एक अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी कराई. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई. शादी में लड़का पक्ष के लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी शामिल हुए.
बताया जा रहा है कि मटिहानी के खरीदी गांव का रहने वाले राहुल को कोचिंग पढ़ने के दौरान साथ में ही पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार हो गया. ढ़ाई साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी लगी. जिसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को बताया कि वे शादी करना चाहते हैं. पर दोनों के घरवालों ने इंकार कर दिया. इसके बाद प्रेमी युगल थाने पहुंच गए.
दोनों ने पुलिस को बताया कि हम बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के घरवालों को बुलाया और समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन लड़की के घरवाले अड़ गए और शादी के लिए मानने से इंकार कर दिया. फिर काफी समझाने के बाद दोनों के परिजन मान गए और फिर लोहिया नगर थाना परिसर में ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. शादी के बाद लोहिया नगर थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस वालों ने दोनों प्रेमी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और फिर दोनों खुशी-खुशी को वहां से विदा किया.