हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Mar-2024 09:37 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बेलगाम ट्रैक्टर में बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी के सामने पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी और बच्चे मामूली रूप से घायल हो गये।घटना गढ़पुरा हसनपुर मुख्य पथ में कोरैय बाबा स्थान के समीप की है।
मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मर्रा गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र यादव अपने साढ़ू के घर आए हुए थे।
गढ़पुरा के मानिकपुर गांव के अमेल यादव की लड़की की शादी में पत्नी और बच्चे के साथ आया हुआ था। सोमवार की रात में शादी संपन्न होने के बाद दोनों पति-पत्नी व बच्चे को लेकर बाइक से मंगलवार को रोसड़ा के मर्रा गांव जा रहे थे। इसी दौरान कोरैय बाबा स्थान के समीप सामने से आ रही और अनियंत्रित ट्रैक्टर की अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिली कि बेगूसराय में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई है। नगर थाना के माध्यम से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उसका अभी पता नहीं चल पाया है।