ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के दौरान चली लगभग 30 राउंड गोली

बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के दौरान चली लगभग 30 राउंड गोली

19-Nov-2019 03:55 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां एसटीएफ और पुलिस टीम की अपराधियों के साथ घंटों मुठभेड़ चली. इस दौरान लगभग 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग होने की बात सामने आ रही है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके से दो कुख्यात अपराधियों  बुद्धन सिंह और बम भोला सिंह को दबोचा. 


वारदात जिले के मटिहानी थाना इलाके के चौसरिया दियारा गांव की है. जहां पुलिस को कुख्यात अपराधी बुद्धन सिंह और बम भोला सिंह को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ चली. इस दौरान पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी मौजूद थी. पुलिस ने दोनों कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से पुलिस ने एक राइफल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया. 


टीम को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा में दोनों क्रिमिनल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. पुलिस टीम ने इसपर फौरन कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया. टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की अपराधियों ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की गई. पुलिस ने अपराधियों के ऊपर दबाव बनाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के ऊपर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं.