ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय से बड़ी खबर: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत,...

बेगूसराय से बड़ी खबर: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, मुंडन कराने सिमरिया घाट पहुंचा था पूरा परिवार

20-May-2024 04:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। 


जहां बच्चे का मुंडन कराने के लिए एक परिवार सिमरिया घाट आया हुआ था। इसी दौरान पांच युवक गंगा नदी में स्नान करने चले गये। गंगा में स्नान करने के क्रम में पांचों युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


मृतकों की पहचान बरौनी निवासी सोनू शाह के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार,17 वर्षीय बाबू साहेब के रूप में हुई है दोनों रिश्ते में भाई थे। वही फुलवारिया निवासी चन्दन राम के 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार, अधिक शाह के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार , प्रकाश शंकर मिश्रा के 19 वर्षीया पुत्र नमो नारायण मिश्रा के रूप में मृतकों की पहचान हुई। जो बरौनी थाना अंतर्गत फुलवरिया वार्ड 3 के रहने वाले थे। बताया जाता है कि राजू शाह अपने पुत्र का मुंडन कराने सिमरिया घाट पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। 


मिली जानकारी के मुताबिक राजू दास के पुत्र रॉकी कुमार, रौनक कुमार और शिवानी का मुंडन संस्कार था। पांचों मृतक दोस्त थे। राजू दास के मकान में चारों मृतक का परिवार किराए में रहता है। राजू दास के दो पुत्र और एक पुत्री का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में सभी दोस्त एक साथ सिमरिया गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। 



news image