पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
26-Nov-2019 06:40 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. बडी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां आपसी गैंगवार में अपराधियों ने कुख्यात क्रिमिनल जटाहवा का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले हुई कुख्यात अरविंद महतो की हत्या का अपराधियों ने बदला लिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार में एक अन्य शख्स भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के चकिया थाना इलाके की है. जहां सिमरिया के मल्हीपुर बिंद टोली दियारा में अपराधियों ने कुख्यात जटाहवा का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि आपसी गैंगवार में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले क्रिमिनल जटाहवा ने कुख्यात अपराधी अरविंद महतो का मर्डर किया था. जिसके बाद से अरविंद महतो के गैंग के लोग इसके पीछे लगे थे. पुलिस भी जटाहवा की तलाश में लगी हुई थी.
गैंगवार की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 3 महीने पहले कुख्यात अरविंद महतो की जटाहवा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. आशंका जताई जा रही है बदला लेने के लिए ही अरविंद गैंग के अपराधियों ने इसका मर्डर किया है. फ़िलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की छानबीन की जा रही है.