ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / निकाय चुनाव: बेगूसराय में मेयर की रेस, प्रत्याशी कुमारी कल्पना को BJP का...

निकाय चुनाव: बेगूसराय में मेयर की रेस, प्रत्याशी कुमारी कल्पना को BJP का समर्थन

26-Dec-2022 03:49 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आगामी 28 दिसंबर को वोटिंग होने वाली है जबकि 30 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बेगूसराय में मेयर प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी कुमारी कल्पना को बीजेपी जिला कमेटि ने अपना समर्थन दिया है। बेगूसराय बीजेपी के नेताओं का मानना है कि बीजेपी का मूल मंत्र विकास है और अगर कुमारी कल्पना मेयर के चुनाव में जीत दर्ज  करती हैं तो बेगूसराय शहर का विकास तय है।


बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है लेकिन पार्टी से ऊपर उठकर बेगूसराय के विकास और जनता की समस्याओं का ध्यान में रखते हुए चुनाव में कुमारी कल्पना को समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी तो समर्थन दे ही रही है लेकिन दल से ऊपर उठकर लोगों का समर्थन कुमारी कल्पना को मिल रहा है और चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 


वहीं बीजेपी नेता राम कल्याण सिंह ने कहा कि कुमारी कल्पना विभिन्न समस्याओं के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं और भाजपा का जो मूल मंत्र है विकास का है वह कुमारी कल्पना मेयर का चुनाव जीतने के बाद विकास का काम करेगी। बता दें कि दूसरे चरण में 68 नगर निकायों में 28 दिसंबर को वोटिंग होने वाली है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।