ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय के कार्बन फैक्ट्री में संदिग्ध अवस्था में मजदूर की मौत, हिरासत में मैनेजर

24-Jul-2019 09:50 AM

By 3

BEGUSARAI: जिले में आज संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव मिलने से कार्बन फैक्ट्री में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नवादा के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में की गई है. मामला फुलवरिया थाना इलाके के कार्बन फैक्ट्री की है. बताया जाता है कि मृतक संतोष कुमार मंगलवार को ड्यूटी करने कार्बन फैक्ट्री गया था पर वापस घर नहीं लौटा. जिसके बाद बुधवार की सुबह घर वाले खोजबीन करने कार्बन फैक्ट्री पहुंचे तो संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव मिला. परिजनों ने आरोप लगाया है कि संतोष मजदूरी बढ़ाने की मांग फैक्ट्री के मैनेजर से करते थे, जिसके कारण उन्हें प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का आरोप है कि मजदूरी की बढ़ोतरी को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके कारण संतोष की गला दबाकर बीती रात हत्या कर दी गई. हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने कार्बन फैक्ट्री के समीप रोड़ जाम कर हंगामा किया. लोगों मैनेजर के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाई की मांग पर अड़े हुए हैं. सूचना मिलने के बाद फुलवरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट