तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
10-Jan-2021 10:29 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जहां रात में सोए अवस्था में बेखौफ अपराधियों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के चौठय दियार की है. घायल किसान की पहचान मधुरापुर वार्ड नंबर 25 निवासी राम विनोद सिंह के पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि राजन कुमार खाना-पीना खाकर सोने के लिए घर से डेरा पर चला गया, उसी दरमियान सोए अवस्था में अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया और अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद मजदूर जब वहां पहुंचे तो राम विनोद सिंह को खून से लथपथ देखने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी.
मौके पर परिजनों ने पहुंचकर आनन-फानन में इलाज के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि राम विनोद सिंह किराए का घर लेकर खेत की रखवाली करते थे. 2 दिन पहले किसी से खेत में परवल को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों ने उसी मामले में गोली मारकर घायल करने की आशंका जताई है. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है.