ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज, 25 मार्च को होगी सुनवाई

04-Mar-2020 07:08 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराइ गई है. बेगूसराय सीजीएम कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया है. दिल्ली हिंसा को लेकर बयान देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. 25 मार्च को कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई होगी.


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के न्यायालय में मुफस्सिल थाना के भैरवार निवासी अधिवक्ता परिवादी अमित कुमार ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के विरुद्ध अंतर्गत धारा 153ए, 153बी,124ए भारतीय दंड विधान के तहत परिवाद पत्र दायर की है. 25 मार्च को कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई होगी.


शिकायतकर्ता अमन कुमार ने आरोपित गीतकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर एक दैनिक अखबार में आरोपित का बयान प्रकाशित हुआ. जिसको पढ़ने से स्पष्ट होता है कि आरोपित देश को जाति संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम कर रही है. न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को सुनवाई के लिए निश्चित की है.