ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बेगूसराय में रजिस्ट्रार ने मांगा 60000 रुपये घूस, जमीन की रजिस्ट्री के लिए...

बेगूसराय में रजिस्ट्रार ने मांगा 60000 रुपये घूस, जमीन की रजिस्ट्री के लिए वसूल रहा नजराना

02-Jan-2021 10:27 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बेगूसराय के बलिया अवर निबंधन कार्यालय में जमीन निबंधन के नाम पर अवैध वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस धंधे में कार्यालय के कर्मी से लेकर जमीन के दलालों तक शामिल हैं. जिसका खामियाजा जमीन के क्रेता एवं विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है. जांच के नाम पर जमीन के निबंधन मामले को लटकाया जाता है. साथ ही निबंधन के नाम पर अवैध वसूली की मांग भी की जाती है. 


ऐसा ही एक मामला शनिवार को बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 मौलाना चक निवासी सुरेंद्र साह की पत्नी विभा देवी के साथ घटने का मामला सामने आया है. जिस संबंध में पीड़िता ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण अधिकारी से लिखित शिकायत की है. लोक शिकायत निवारण अधिकारी को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया की लखमिनियां बहियार में अपनी चचेरी सास हरेराम साह की पत्नी हीरा देवी से पौने दो कट्ठा जमीन की खरीद करने की बातचीत तय हुई थी. जिसका निबंधन के लिए 29 दिसंबर 2020 को निबंधन कार्यालय में दस्तावेज दाखिल किया गया था. जिसके आलोक में निबंधन पदाधिकारी द्वारा 30 दिसंबर को जमीन के स्वरूप की स्थिति जानने के लिये जांच को लेकर कार्यालय के प्रधान लिपिक दिवाकर सिंह को स्थल पर भेजा गया था.


जांच के दौरान प्रधान लिपिक ने क्रेता से जमीन निबंधन में आने वाले खर्च के अलावे अलग से 60 हजार रूपये देने की मांग की गयी. नहीं तो भीठ की जमीन को बास की जमीन में होने का रिपोर्ट जमा कर देने की बात कही गयी. इस आशय की शिकायत निबंधन पदाधिकारी से पीड़िता एवं पीड़िता की सास लक्ष्मी देवी के द्वारा की गई. जिन्होंने बड़ा बाबू जो कहे वही होगा, कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया. जिसके बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने के कारण क्रेता एवं विक्रेता न्याय के लिये दर-दर भटक रही है.


वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा लगाया गया. आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है. साथ ही जमीन की जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच में उक्त जमीन भीठ की जमीन पाया गया. ज्ञात हो कि विगत 2 दिन पूर्व भी बलिया प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के लाल दियारा निवासी रामसकल यादव ने भी जमीन के निबंधन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था. साथ ही इसकी शिकायत बलिया एसडीओ से भी की गई थी.


इस संबंध में अवर निबंधन पदाधिकारी गायत्री अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता द्वारा अवैध वसूली करने की मांग करने का आरोप बेबुनियाद एवं निराधार है. इसको लेकर इसके विरुद्ध एक करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उसने जमीन निबंधन से संबंधित कोई दस्तावेज कार्यालय को पेश ही नहीं किया. सिर्फ जांच की मांग की गई थी. जिस मांग के आलोक में जांच करवाया गया रिपोर्ट मेरे सामने अभी तक नहीं आया है.