बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
15-Oct-2020 10:28 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में गुरुवार को एक महादलित परिवार के एक बच्चे की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई, जबकि चार बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट वाले जगह पर घूम रहे पासवान टोला निवासी जालो पासवान और उसके भाई कन्हैया पासवान के बच्चों की नजर किसी वस्तु पर पड़ी और वह उठाकर खाने लगा, तभी अन्य बच्चों ने भी वह वस्तु को मांग कर खाया. इसके कुछ देर बाद ही सभी बच्चे बीमार होने लगे और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. आनन-फानन में परिजन तथा आसपास के लोग सभी बच्चे को ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए.
ग्रामीण चिकित्सक ने सभी बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. ईलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही जालो पासवान के सात वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत हो गई. जबकि, जालो पासवान के दूसरे पुत्र रोहन कुमार, पुत्री जुली कुमारी, भगिना भोला कुमार और जालो पासवान के भाई कन्हैया पासवान के पुत्र विवेक कुमार का ईलाज बेगूसराय के एक नीजी अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त परिसर में खानाबदोश लोग अपना पड़ाव डाले हुए थे. वे लोग दवा आदि बेचते थे, आशंका है कि उसी का कुछ छूट गया होगा. घटना से गांव में जहां शोक और दहशत है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.