ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

29-Nov-2020 06:31 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बेगूसराय के बलिया दियारा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ आज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया है. अपराधियों ने ग्रामीणों के फसल लगे जमीन को बर्बाद करने की नीयत से फसल पर घोड़ा दौड़ा कर फसल बर्वाद कर दिया है. 


इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने जब इस घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दिया. जिससे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर स्थिति को किसी तरह से  नियंत्रित करने में कामयाब हुई है.  हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 


इस संबंध में बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पिछले 4 दिनों से जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसी सिलसिले में आज यह बिबाद काफी बढ़ गया और अपराधियों ने 30 से 35 राउंड गोली चलाई. लेकिन खास बात यह है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. बताते चलें कि बलिया दियारा में अपराधियों का वर्चस्व कायम है और अक्सर ही गोलियों की तरतराहट से इलाके में भय कायम रहता है.