नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य
17-Oct-2020 09:30 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान सिमरिया गंगा घाट और बरियाही पहाड़ी बाबा ठाकुरवाड़ी घाट पर बॉल बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत तीन लोग डूब गए. जिससे उनकी मौत हो गई. एक युवक की डेड बॉडी को को बाहर निकाला गया है जबकि दो अन्य युवकों के शव की तलाश जारी है. इस बड़ी घटना एके बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है.
सिमरिया पंचायत-दो के चानन-बिंदटोली निवासी खलठ निषाद के पुत्र सुखो निषाद का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बीहट निवासी प्रकाश दास के पुत्र आकाश कुमार और पहसारा निवासी गणेश साह की पत्नी कौशल्या देवी का शव नहीं मिल सका है. सिमरिया घाट में मौजूद दो रबर मोटर बोट पिछले कई दिनों से खराब रहने के कारण गोताखोर की टीम द्वारा सिमरिया गंगाघाट एवं बरियाही पहाड़ी बाबा ठाकुरवाड़ी गंगाघाट के समीप स्नान के दौरान डूबे युवक का शव ढूंढने में परेशानी का सामना करना पर रहा है.
बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आकाश कुमार शनिवार को अपने चार दोस्तों के साथ बरियाही गंगा घाट पर स्नान करने गया था. स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. हल्ला सुनकर लोगों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और जिला भर के खिलाड़ियों में कोहराम मच गया है.
क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार समेत विभिन्न संगठनों ने भारतीय खिलाड़ी आकाश के डूबने पर शोक जताया है. गोताखोर अनिल कुमार ने बताया कि सिमरिया गंगाघाट में मौजूद दो रबर वोट कई दिनों से खराब पड़ा है. जिसके कारण शव ढूंढनेे में परेशानी हो रही है. उक्त रबर वोट से सिमरिया गंगाघाट समेत जिले और जिले के बाहर भी नदियों में डूबने पर शव निकाला जाता है.