ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बेगूसराय में दारोगा की दिखी गुंडई, मृतक बच्चे के परिजनों को वर्दीवालों ने...

बेगूसराय में दारोगा की दिखी गुंडई, मृतक बच्चे के परिजनों को वर्दीवालों ने सड़क पर पीटा

29-Feb-2020 05:01 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पुलिस की गुंडई देखने को मिली है. बच्चे की मौत के बाद मुआवजा मांग रहे परिजनों को पुलिसवालों ने पीटा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक दारोगा थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके कारण लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल है. सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस समझाने की कोशिश में भी जुटी हुई है. 


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां डाक बंगला चौक के समीप जीवन चाइल्ड हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने मुवावजे के लिए हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने बिशनपुर और काली स्थान रोड जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस पहले उनको हटाने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी. मृतक बच्चे के परिजनों को पुलिसवाले सड़क पर घसीटते हुए नजर आये. इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिसवाले मृतक बच्चे के परिजनों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. 


मृतक बच्चे के परिजन नयागांव थाना इलाके के महेंद्रपुर के रहने वाले हैं. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई है. 28 फरवरी को डॉक्टर से दिखाने के बाद बच्चे को घर भेज दिया और उसके बाद आज उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से बच्चे को दवाई दिया जिसके कारण इसकी मौत हुई है. मृतक बच्चे की पहचान उमेश शाह के बेटे दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है.


इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे. जब पुलिस उनको समझाने गई तो वे लोग पुलिस के साथ ही हाथापाई करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की. हालांकि घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पुलिसवाले परिजनों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.