ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

स्कूली छात्रा से दबंग कर रहे थे छेड़खानी, विरोध करने पर पिता का पैर काट डाला

18-Jul-2019 09:26 AM

By 3

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर से दबंगों का कहर देखने को मिला है। एक स्कूली छात्रा के साथ दबंग लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा के पिता ने विरोध जताया तो दबंगों ने उसका पैर ही कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के डीही टोला की है. जहां एक स्कूली छात्रा को लगातार गांव के ही दबंगों की तरफ से परेशान किया जा रहा था। हद तो तब हो गई जब दबंगों ने छात्रा को खेत में ले जाकर छेड़खानी की और उसका वीडियो भी बनाया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने जब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो लड़की के पिता ने दबंगों का विरोध किया। बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना पिता को भारी पड़ गया। दबंगों ने ना केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसका पैर भी कुल्हाड़ी से काट डाला। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पुलिस इसे आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ रही है। बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट