मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Dec-2024 10:16 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के खोदबांदपुर अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी को अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रीति कुमारी ने बताया कि 26 नवंबर को पैक्स चुनाव के दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था।
कॉल करने वाले ने खुद को बदमाश बताते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से डरी हुई प्रीति कुमारी ने 3 दिसंबर को खोदबांदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
सीओ प्रीति कुमारी का कहना है कि 26 नवम्बर को वे पैक्स चुनाव के कार्य में व्यस्त थी। तभी 11 बजकर 24 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आया और कॉल करने वाला ने नाम लेकर कहा कि तुम सीओ पद पर हो। 5 लाख रुपए रंगदारी दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इस पर सीओ ने कॉल काट दिया।
शाम को फिर उसी नम्बर से बदमाश ने 4-5 बार कॉल किया और भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाश ने 7 बजकर 3 मिनट,7 बजकर 6 मिनट,7 बज कर 10 मिनट,7 बजकर 10 मिनट,7 बजकर 11 मिनट और 7 बजकर 26 मिनट पर कॉल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।