Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला
24-Jun-2021 08:14 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर बवाल काटा है। घटना बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना इलाके के शोकहरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था उसी वक्त हादसे का शिकार हो गया।
मृतक मजदूर की पहचान बरौनी थाना इलाके के अमरपुर के रहने वाले इंद्रेश कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि इंद्रेश शोकहारा गांव में छत ढलाई का काम कर रहा था। ढलाई का काम खत्म होने के बाद जब ढलाई में इस्तेमाल मशीन को हटाया जा रहा था इसी दौरान बिजली की तार के चपेट में आ गया और उसकी वजह से इंद्रेश की मौत हो गई।
इंद्रेश की मौत के बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को तत्काल लोगों ने इसकी सूचना दी इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच 28 को काफी देर तक जाम रखा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।