जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
12-Feb-2023 04:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में स्कार्पियो और बाईक में भीषण टक्कर मेंं बच्ची समेत दो की मौत हो गयी है। जबकि एक महिला और बच्ची घायल हो गयी हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल के पास एसएच-55 की है जहां आरसीएस कॉलेज के पास सड़क हादसे में दो की जान चली गयी है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेव पुर गांव निवासी विपिन राय के 22 वर्षीय पुत्र नारायण राय उर्फ आदर्श कुमार अपने घर मंझौल मोहनपुर जा रहा था। बाइक पर एक महिला और दो बच्चियां सवार थी।
तभी इसी दौरान मंझौल के पास एक स्कॉर्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार आर्दश कुमार और 5 साल की परी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थानाध्यक्ष अजीत कुमार दलबल साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना से गुस्साएं लोगों ने एसएच-55 को जाम कर दिया जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों समझा-बूझाकर यातायात को बहाल कराया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।