खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jul-2023 08:21 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव शुक्रवार को बेगूसराय के चमथा गांव पहुंचे जहां उन्होंने हैवानियत की शिकार हुई 10 वर्षीय बच्ची उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक बच्ची के पिता के पिता रजनीश कुमार सिंह को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही।
दरअसल, बेगूसराय के चमथा गांव में ओम प्रकाश सिंह नाम के शख्स ने 10 वर्षीय बच्ची को पहले अगवा किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने बच्ची के शव को जमीन में दफन कर दिया था हालांकि बाद में पुलिस ने बच्ची के शव को जमीन खोदकर बरामद कर लिया था।
पप्पू यादव ने कहा है कि घटना की जानकारी लेने के बाद पता चला कि ओम प्रकाश सिंह का परिवार सायको टाइप का है। बताया जाता है कि वह दिल्ली व अन्य जगहों से भी बच्चियों का अपहरण कर गायब कर देता है और अब इस बच्ची का शव उसके घर से बरामद हुआ है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के घर और जमीन की बुल्डोजर से खुदाई कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में बच्ची का यौन उत्पीड़न हो, मुजफ्फरपुर में MBA की लड़की को रेड लाइट एरिया में बेच देने की घटना हो या फिर इस बेगूसराय में दुष्कर्म और हत्या के बाद दफना देने की घटना हो, यह रूह कंपा देने वाली घटना है। बेटियां तो अब ना घर में सुरक्षित हैं और ना ही बाहर। क्या इसके लिए समाज दोषी नहीं है। आखिर क्यों ओम प्रकाश जैसे कुत्सित मानसिकता वालों को जीने का अधिकार मिले? इस व्यक्ति का आचरण संदिग्ध रहा है, इसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए।