BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
07-Oct-2019 10:39 AM
BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी है, इसके बावजूद जिनके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेवारी है वहीं इसका माखौल उड़ा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के छौड़ाही है, जहां खाकी के मद में चूर होकर शराब के नशे में धुत्त छौड़ाही ओपी अध्यक्ष और एएसआइ की जमकर धुनाई हुई.
खबर के मुताबिक नियम कानून को ताक पर रखकर छौड़ाही ओपी पुलिस बिना केस दर्ज किए शराब के नशे में धुत्त होकर जदयू नेता के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंच गई. जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली उन्होंने पुलिस को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की. पुलिस को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पुलिस को मुक्त कराया.
बताया जाता है कि छौड़ाही ओपी का सिहमा गांव का हनुमान नगर समस्तीपुर के रोसड़ा थाना के अधीन आता है. छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश शनिवार की देर रात हनुमान नगर गांव स्थित स्थानीय जदयू नेता सुरेंद्र दास के घर पहुंची और दरवाजे पर सो रहे उनके बेटे को उठाकर ले जाने लगी. तभी शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण जुट गए और पुलिस को बंधक बना जमकर पिटाई की. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसवाले शराब के नशे में धुत्त थे और जिस युवक को गिरफ्तार करने गई थी उसपर कोई भी मामला दर्ज नहीं है.