Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
10-Oct-2020 05:55 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय शहर के विष्णुपुर के डाक बंगला के समीप शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना निवासी विजय मिश्र के बेटे मुकेश झा (35) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार मुकेश फिलहाल सर्वोदय नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. वह दो-तीन ई-रिक्शा रख चलवाता है. पीड़ित के परिजनों के अनुसार मुकेश काली स्थान से प्रसाद लेकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान डाक बंगला के समीप पहुंचने पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बदमाशों ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसका कारण पता नहीं चल पाया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.