ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / बेगूसराय में आज 7 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

बेगूसराय में आज 7 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

12-Oct-2020 08:41 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 9 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक चलेगी. इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग गोही. जबकि परिणाम 10 नवंबर को आएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के चल रहे नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को बेगूसराय के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 विधानसभा सभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 


जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह ने निर्दलीय, देवकांत सिंह ने जय प्रकाश जनता दल और वरुण कुमार ने शोषित समाज दल से निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी के पास अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया. 


मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से शोषित समाज दल के प्रत्याशी उमेश पटेल ने निर्वाची पदाधिकारी सच्चिदानंद सुमन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राम रतन सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.


बखरी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान ने निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महासंघ पार्टी के सुबोध कुमार झा ने निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.