बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
18-Nov-2020 08:15 AM
BEGUSARAI : देशभर में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. इन सब के बीच कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मरीज के अपने भी उन्हें छोड़कर भाग जा रहे हैं.
एक ऐसा ही मामला पटना के आईजीआईएमएस से सामने आया है, जहां आइसोलेशन आईसीयू में भर्ती 30 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो उसके परिजन उसे छोड़कर भाग गए. अब अस्पताल प्रशासन परिजन की तलाश में परेशान है.
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिजनों को बताया गया कि इसे इलाज के लिए पटना एम्स ले जाना पड़ेगा. इसके लिए अस्पताल प्रशासन एंबुलेंस से वहां भिजवा देगा, लेकिन इतना सुनने के बाद परिजन जो बाहर निकले वो लौट कर नहीं आए. अब अस्पताल प्रशासन के पास समस्या यह है कि बगैर परिजन के एम्स या दूसरे अस्पताल उसे कैसे भेजे.
बताया जा रहा है कि युवक बेगूसराय के चट्टी रोड का रहने वाला है और उसे 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजन उसे छोड़कर फरार हो गए हैं. फोन नंबर जो दिया गया है वो भी अब बंद आ रहा है.