ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय के पुलिसवाले हो जाएं सावधान, अब SP साहेब तीसरी आंख से रखेंगे...

बेगूसराय के पुलिसवाले हो जाएं सावधान, अब SP साहेब तीसरी आंख से रखेंगे नजर

27-Dec-2019 05:09 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने और पुलिसवालों की कार्यशौली पर कड़ी नजर रखने के लिए बेगूसराय एसपी सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं. अब तक जिले के 7 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है. जिसकी मदद से अब पुलिस कप्तान सीधे नजर रखेंगे. थाने में अवैध वसूली, आम लोगों के साथ बदसलूकी और प्रताड़ना की लगातार शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कदम उठाया है. 


पुलिस मुख्यालय की ओर से आम लोगों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया गया है. वरीय अधिकारी इस कोशिश में हैं कि थाना प्रभारी के साथ-साथ थाने की पूरी टीम के ऊपर सीधे नजर रखी जाये. वर्दीवालों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखने के लिए जिले के सभी 21 थानों में सीसीटीवी लगाना है. अब तक 7 थानों में कैमरे लगाने का काम पूरा हो गया है. 


बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि थाने की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से होगी. साथ ही पुलिसवालों की गतिविधियों पर भी कैमरे से नजर रखी जाएगी. जिले में महिला और एससी-एसटी थाना मिलकर कुल 21 थाने हैं. सभी थानों में कैमरे लगाए जायेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि थानाध्यक्ष थाने से बाहर होते हुए भी सीसीटीवी के माध्यम से पुलिसवालों पर नजर रख सकते हैं.